{"_id":"5ebc1dbc8ebc3e909e011fa1","slug":"food-items-made-available-to-the-needy-ghazipur-news-vns524755472","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया खाद्य सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी है। समाजसेवियों तथा राजनीतिक दलों की तरफ से पिछले कई दिनों से खाद्य सामग्री और भोजन का पैकेट से निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह आगे भी जारी रहेगा।
भाजपा मंडल जखनियां प्रथम के पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार इस विषम परिस्थिति में लगातार असहाय, जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। वह इस क्षेत्र के लोगों के लिए नजीर बनता जा रहा है। कोई भी जरूरतमंद, असहाय के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं को फोन द्वारा सूचित करता है। कार्यकर्ता उस घर तक जाकर उस जरूरतमंद को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बताया वैश्विक महामारी कोरोना के कारण जब से लॉकडाउन लगा है। शीर्ष नेतृत्व और भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में पूरे जनपद में अतुलनीय, ऐतिहासिक सहयोग पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को किया गया है। मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा सरकार द्वारा बहुत ही सराहनीय भूमिका इस विषम परिस्थितियों में निभाई जा रही है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, अशोक गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, धर्मवीर राजभर, प्रशांत सिंह, पंकज सिन्हा, शिव शंकर चौहान, सत्यम सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहें।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा की प्रेरणा से भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू के नेतृत्व में जरूरतमंदों में राशन किट वितरण का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में बुधवार को नगर के पीरनगर क्षेत्र में जरूरतमंदों को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह के हाथों से राशन किट का वितरण किया गया। वितरण के दौरान भाजपा संवाद सेल के पूर्व जिला संयोजक विजय सिंह, नीरज राय, हर्ष सिंह प्रिंस, विवेक राय गांधी आदि मौजूद थे। मरदह संवाददाता के अनुसार नवयुवक सहायता समूह के सौजन्य से गांव के गरीब-असहायों, मजदूरों में को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान संयोजक नितीश कुमार उर्फ बंटी राजभर ने कहा कि जरूरतमंदो की सेवा ही मेरे जीवन का संकल्प हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र राजभर, पंचम राजभर, क्षेत्र पंचायत सदस्य कलावती देवी, कृष्णा गोड़, धनजी वर्मा, सुमंत वर्मा, चंदन पासवान, बंटी राजभर, डा. रामनयन यादव आदि मौजूद रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार स्टेशन निवासी समाजसेवी राहुल वर्मा लॉकडाउन के पहले दिन से ही जरूरमंदों की मदद में जुटे हुए है। इसी क्रम में बुधवार को उनकी तरफ से जमानिया कस्बा के चौधरी मोहल्ला, नई बस्ती, लोदीपुर आदि मोहल्लों में 70 परिवारों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वितरण में डा. अली हसन, सुनील पांडेय, परविंद यादव, जेपी यादव, कन्हैया पासवान, भावनाथ यादव, श्यामनरायन यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
(फोटो भी)
000
इनसेट...
सैनिटाइजेशन का कार्य आरंभ
गाजीपुर। कोरोना महामारी में युवा समाजसेवी सुधांशु मोदनवाल के नेतृंत्व में सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है। इसी क्रम 19वें दिन बुधवार छात्र नेता शशांक उपाध्याय के सहयोग से ग्रामसभा फत्तेहपुर सिकंदर में कालीधाम कालोनी और शिवधाम कालोनी में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस मौके पर छात्र नेता शशांक उपाध्याय ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस कार्य में आकाश, दुर्गेश राय, दीपक श्रीवास्तव, सौरभ सिंह का सहयोग रहा।