फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fog in the morning, relief from sunshine in the afternoon

सुबह छाया रहा कोहरा, दोपहर में धूप खिलने से मिली राहत

Wed, 02 Feb 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, relief from sunshine in the afternoon
मरदह में गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर घने कोहरे के बीच गाड़ी की हेडलाइट जलाकर गुजरता वाहन। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मौसम का मिजाज मंगलवार को भी बदला रहा। सुबह देर तक कोहरे की चादर तनी रहने से दृश्यता कम होने के कारण चालक लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाते दिखे। दोपहर करीब बारह बजे धूप निकली जिससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि शाम होते ही गलन की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। मंगलवार को भी कोहरे का कहर बना रहा। कोहरे का प्रभाव इस कदर था कि राजमार्गों पर कुछ दूर की वस्तु भी साफ नजर नहीं आ रही थी। इसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ी। चालक चाहकर भी वाहनों की रफ्तार तेज नहीं कर सके। सुबह ठंड और गलन की वजह से राहत पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों से ढंके रहे। कई जगहों पर सड़कों पर सुबह सन्नाटा छाया रहा। काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। आसमान में धुंध की वजह से दिन में काफी देर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इसके चलते कई जगहों पर दोपहर तक दुकानों पर ग्राहक कम पहुंचे थे। करीब बारह बजे धूप निकली तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। शाम ढलते ही एक बार फिर गलन का प्रभाव बढ़ जाने पर कपकपी बनी रही। कोहरा एवं गलन की वजह से कई ग्रामीण क्षेत्रों में प्लेटफार्म पर यात्रियों को ठिठुरे बैठे देखा गया। शहर में कुछ जगहों पर बीते कुछ दिनों से अलाव न जलवाए जाने से गरीब तबके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग स्वयं की व्यवस्था से अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने का जतन कर रहे हैं। मौसम की खराबी से आलू एवं सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed