फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five thousand students given medicine to prevent filariasis

Ghazipur News: पांच हजार विद्यार्थियों को दी फाइलेरिया से बचाव की दवा

Tue, 10 Sep 2024 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five thousand students given medicine to prevent filariasis
गाजीपुर। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनपद में दस अगस्त से दो सितंबर तक सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया गया। अब अभियान में किसी कारण छूटे हुए और इन्कार करने वाले लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने के लिए नौ सितंबर से मॉप राउंड शुरू किया गया है, जो पहले 10 सितंबर तक संचालित किया जाना था। अब इसको 13 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। मॉपअप राउंड के तहत जनपद के विभिन्न स्कूलों में बूथ लगाकर पांच हजार छात्रों को दवा का सेवन कराया गया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एमडीए अभियान में किसी कारण से छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराने के लिए मॉपअप राउंड नौ से 13 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। सोमवार को कासिमाबाद, जखनिया, अलीपुर मदरा, बाराचवार, देवकली, भांवरकोल, सादात, करंडा सहित अन्य ब्लाकों के विद्यालयों में छात्रों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया गया। करीब पांच हजार छात्रों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया गया। साथ ही उन्हें फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण, कारण, जांच, उपचार, देखभाल, बचाव आदि के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान छात्रों से अपील भी की गई कि स्वयं दवा का सेवन करें और जिन्होंने अभी तक दवा का सेवन नहीं किया है, उन्हें प्रेरित करें। एमडीए अभियान में पीसीआई और सीफार संस्था के प्रतिनिधियों की ओर से महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। यह अभियान मरदह, मनिहारी और जमानिया ब्लॉक को छोड़कर सभी ब्लॉकों में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed