फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five thousand people, including 477 foreigners, were investigated in the district

जिले में 477 विदेशियों सहित पांच हजार लोगों की हुई जांच

Sun, 29 Mar 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Five thousand people, including 477 foreigners, were investigated in the district
गाजीपुर। जिले में विदेशों और देश के अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की जांच को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिले में विदेशों से आने वाले कुल 477 लोगों और देश के अन्य प्रांतों से आने वाले 5014 लोगों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है। अभी भी छिटपुट बाहरी लोगों के आने का क्रम बना हुआ है और उनकी भी जांच चल रही है। जिले में ऐसे लोगों की सूची बनाई गई थी और प्रथम चरण का काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या में बाहर से आए लोगों की भूमिका को लेकर चिंता जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ऐसे जिलों को सतर्क किया था। इसमें गाजीपुर भी शामिल था। इसके बाद, स्थानीय प्रशासन ने इसे काफी गंभीरता से लिया और ऐसे लोगों की सूची तैयार कराई। शुरुआती दौर में ऐसे करीब दो हजार बाहरी लोगों को जिला अस्पताल में बुलाकर स्क्रीनिंग की गई। कोरोना वायरस को लेकर इन सभी लोगों तथा परिवार की स्क्रीनिंग और जांच होनी है। लॉकडाउन हो जाने के बाद ब्लाकवार टीमों का गठन कर घर-घर जाकर उनकी जांच कर उन्हें जरूरी एहतियात बरतने को कहा जा रहा है। इसके लिए कुल 16 टीमें बनाई गई थी। सूचना के लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े आशा एनएनएम के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है। अभी भी बाहरी लोगों के आने का क्रम बना हुआ है। रविवार की भोर में सिधौना बार्डर पर 152 लोगों की जांच की गई। मिर्जापुर स्वास्थ्य केंद्र के एमवाईसी आरपी यादव और फार्मासिस्ट देवेंद्र पांडेय द्वारा क्षेत्र के गहनी, चकफरीद, बहरियाबाद, टांड़ा, सुल्तानपुर, डोरा सहित कई गांवों में बाहरी लोगों की जांच की गई। एआरओ बलराम चौधरी और बीपीएम सोनल श्रीवास्तव भी दर्जनों गांवों में बाहरी लोगों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed