फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire rained from the sky, mercury crossed 42

Ghazipur News: आसमान से बरसी आग, पारा 42 पार

Sun, 04 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, mercury crossed 42
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपर। तेज धूप एवं लू के थपेड़े आम लोगों को बेहाल किए हुए हैंं। आग बरसाती किरणें और लू चलने से दिनभर बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार कर रहा। तेज धूप में बेवजह लोग घरों से निकलने में काफी परहेज कर रहे हैं। ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकल रही हैं। वहीं दूसरी ओर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गंगा घाट, तालाब, पोखरों का रुख कर रहे हैं। वहीं शीतल पेय पदार्थ, जूस, लस्सी, पना आदि की मांग बढ़ गई है।
दिन में बाहर जरूरतमंद लोग चेहरे को पूरी तरह से ढंक कर बाहर निकल रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज कृषि एवं मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ने बताया कि आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

वहीं अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेंटीग्रेड एवं न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। वही उत्तर-पश्चमी पूर्वी हवा औसत 14 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है। गहमर संवाददाता के अनुसार सुबह नौ बजते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चे, महिलाओं एवं बुजुर्गों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 9 बजे के बाद घरों में कैद हो जाने के कारण शाम छह बजे के बाद ही लोग घर से निकल रहे हैं। जिससे बाजार में रौनक कुछ देखने लायक हो रही है। बाजार में दुकानदारों को भी दिनभर दुकान पर बैठकर ग्राहकों का इंतजार करना मजबूरी हो गया है। तेज धूप एवं गर्मी से व्यापारियों के व्यवसाय पर भी भारी असर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed