फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire man accused of rape arrested

दुष्कर्म के आरोपी फायर मैन गिरफ्तार

Sun, 13 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fire man accused of rape arrested
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवार की रात सिटी रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल से दुष्कर्म के आरोपी फायरमैन को दबोचा। आरोपी प्रतापगढ़ में फायरमैन के पद पर तैनात है और वर्तमान में पुलिस लाइन वाराणसी में प्रशिक्षण ले रहा है। मुकदमा दर्जकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सैदपुर कोतवाल शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि आरोपी सतीश पाल ने अपने ही गांव की कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक छात्रा से 14 जून 2018 को घर के बाहर शारीरिक संबंध बनाया था। पीड़िता के परिवार के लोगों द्वारा शिकायत करने पर 27 अप्रैल 2020 को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसमें सतीश पाल ने कहा था कि जब छात्रा बालिग हो जाएगी तो वह उससे शादी कर लेगा। इस दौरान आरोपी का उत्तर प्रदेश पुलिस में फायर मैन के पद पर चयन हो गया। इसके बाद उसकी नियत बदल गई। इस समय वह प्रतापगढ़ में फायर मैन पद पर तैनात है और पुलिस लाइन वाराणसी में प्रशिक्षणाधीन है। सतीश ने पीड़िता से शादी करने की बात से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने उसे नगर कोतवाली के सिटी रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद रविवार को उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed