फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fire

आग से गेहूं की खड़ी फसल राख

Thu, 22 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
fire
भांवरकोल में आग लगने से जलकर राख साढ़े पांच बीघा गेहूं की फसल। - फोटो : GHAZIPUR
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मच्छठी दोनपाह मौजे में अज्ञात कारणों से लगी आग में गांव निवासी एजाज अहमद की ढाई बीघे खड़ी गेहूं की फसल तथा अवथही निवासी शिवसागर राय की तीन बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर शोर मचाते हुए दौड़े। लोगों ने निजी संसाधनों के सहारे आग पर काबू पाने के प्रयास के साथ ही इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लपटें कम होने पर लोग पास जाकर आग बुझाने में जुट गए। तब तक दमकल कर्मियों ने भी वाहन लेकर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु कर दिया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed