फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Find polling station voter slips will tell

मतदाता पर्ची बताएगी मतदान केंद्र का पता

Fri, 17 Feb 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Find polling station voter slips will tell
9 फरवरी तक वोटरों तक पहुंचाएं मतदाता पर्ची - फोटो : अमर उजाला
अगर मतदान केंद्र का पता नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बीएलओ की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली मतदाता पर्ची मतदान केंद्र का पता बताएगी। पर्ची के पीछे गूगल मैप होगा जिससे मतदान केंद्र के बारे में जानकारी की जा सकेगी। यह पर्ची बूथ लेवल आफीसर (बीएलओ) की ओर से मतदान से पहले घर-घर वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा का चुनाव सातवें एवं अंतिम चरण में कराया जाएगा। 8 मार्च को होने वाले मतदान की तैयारी जोरों पर चल रही है।

निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को अपने मतदेय स्थल एवं क्रमांक आदि जहां वह पंजीकृत हैं, की जानकारी दिए जाने के लिए फोटोयुक्त वोटर स्लिप का वितरण कराया जाएगा। मतदाता पर्ची की उपयोगिता को बढ़ाने के लिए आयोग की तरफ से इसके आकार-प्रकार एवं फोटो के आकार में बढ़ोत्तरी करते हुए वोटर स्लिप के पीछे मतदेय स्थल का नजरी नक्शा भी मुद्रित होगा।
विज्ञापन


मतदाता पर्ची के पीछे बना गूगल मैप मतदान केंद्र का पता बताएगा। यही नहीं आयोग चुनाव में प्रत्येक परिवार के मुखिया को स्थानीय भाषा में वोटर गाइड बाउचर भी उपलब्ध कराएगा। इसमें मतदान की तिथि, समय, बीएलओ का संपर्क विवरण, महत्वपूर्ण वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर, मतदेय स्थलों पर अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए वांछित अभिलेख मतदाताओं के लिए क्या करें और क्या न करें संबंधी विवरण का उल्लेख होगा। यह वोटर गाइड बाउचर फोटो वोटर स्लिप के साथ-साथ बीएलओ मतदान से पहले वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed