{"_id":"5ebc1f2b8ebc3e907e5a7dd9","slug":"financial-support-to-entrepreneurs-ghazipur-news-vns524757061","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को आर्थिक सहयोग देने का फैसला सराहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को आर्थिक सहयोग देने का फैसला सराहनीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण की वजह से पूरा देश लॉकडाउन की मार झेल रहा है। कोरोना के जंग को जीतने और लॉकडाउन को नियंत्रण करने के लिए सरकार समय- समय पर नियमों में बदलाव भी करती आ रही है। इस दिशा में लगातार कोशिशें जारी हैं, ताकि किसी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी के तहत पीएम की घोषणा के बाद बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। इससे जिले के भी कुछ उद्यमी लाभान्वित हो सकते हैं।
-नंदगंज औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी आमोद चौरसिया ने बताया कि सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा की जा रही यह पहल काफी सराहनीय है। लेकिन इससे कितने लोग लाभान्वित होंगे यह तो समय ही बताएगा। इसका लाभ लाकडाउन में परेशान सभी उद्यमियों तक पहुंचे, तभी सरकार का सपना साकार होगा। -उद्यमी नंदलाल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार सूक्ष्म-लघु और मध्यम उद्यमियों को अपना कारोबार चलाते रहने के लिए नकदी देने की व्यवस्था कर रही है। ऐसा करने से चौपट हो रहे उद्योग को संभाला जा सकता। सरकार की यह सोच काफी बेहतर है, लेकिन इसे सही ढंग से अमलीजामा पहनाना जरूरी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लॉकडाउन के बाद भी आर्थिक सहयोग देने की घोषणा से लोगों में एक उम्मीद की किरण फुट पड़ी है।