फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fill Form-6B, become a participant in Voluntary Aadhaar Collection

फार्म-6 बी भरें, स्वैच्छिक आधार एकत्रीकरण में बने भागीदार

Mon, 01 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fill Form-6B, become a participant in Voluntary Aadhaar Collection
शहर के पीजी कालेज में सोमवार को निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र किये जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम एक अगस्त से अगले साल 31 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। साथ ही लोगों से कहा कि अभियान के तहत एक वर्ष में चार बार एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर को नाम जोड़े जाने, संशोधन और नए नाम जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र किये जाने की प्रक्रिया स्वैच्छिक है फिर भी हम सब की जिम्मेदारी है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। ऑनलाइन रूप से ईआरओ नेट, गरूणा, एनवीएसपी, वीएचए एवं http//nvsp.in पर किया जा सकता है। और, यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाईन नंबर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी का उपयोग करके आधार को स्वयं प्रमाणित कर सकता है और स्व प्रमाणीकरण के बिना मतदाताओं द्वारा आवश्यक संलग्नकों के साथ फार्म-6 बी ऑनलाइन जमा किया जाएगा। साथ ही आफ लाइन एवं आनलाईन दोनों सुविधा प्राप्त है । किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने संबंधित बीएलओ, लेखपाल तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी से संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने कहा कि आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए अगस्त में 7 और 21 को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर लगाया जाएगा। सभी तहसीलों के दो महाविद्यालयों उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की उपस्थित तथा जनपद के समस्त बूथों पर बीएलओ के माध्यम से संपन्न किया गया। इस अवसर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जमानिया क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कॉलेज एवं लोदीपुर मुहल्ला स्थित बुद्धम शरणम महाविद्यालय में सोमवार को उपजिलाधिकारी भरत भार्गव ने आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, प्राचार्य प्रो. संजीव सिंह ईओ अब्दुल सबुर अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री प्रो. अरुण कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, इंद्रभान सिंह, कमलेश प्रसाद विजयशंकर राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed