मरदह थाना क्षेत्र के नसीरपुर कोड़री गांव में शनिवार की देर रात मुर्गी फार्म को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट में हुई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर पांच लोगों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
गांव में चल रहे एक पोल्ट्री फार्म के गांव कुछ लोग आबादी से बाहर चलाने कि बात को लेकर कई दिनों से बात विवाद कर थे। कई बार इस मामले में एक पक्ष के लल्लन राजभर ने थाना, तहसील, जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुध नहीं लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी नोकझोंक शुरू हुई तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए थाने बुलाया, लेकिन थाने पर जाने से पहले ही मुर्गी फार्म संचालक बेचू राजभर देर शाम को खाली पड़े फार्म में मुर्गी बच्चा रखने के लिए व्यापारी को बुला लिया। दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए बच्चा नहीं डालने के लिए मना किया तो व्यापारी चला गया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। मारपीट में रामरतन राजभर, हरेंद्र राजभर, राजू राजभर, लल्लन राजभर, अंकित, उपेंद्र, अखिलेश, रामानंद, सूर्यभान राजभर, रूमन राजभर, प्रताप राजभर, बेचू राजभर घायल हो गए। इस सबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।