फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fiance had stabbed the student for refusing to marry in ghazipur

खुलासा: शादी से मना करने पर मंगेतर ने छात्रा को मारा था चाकू, डीफार्मा का छात्र है गिरफ्तार आरोपी

Tue, 18 Jan 2022 10:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Jan 2022 10:09 PM IST
सार

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। घटना में प्रयुक्त कार सीज कर दी गई है।

विज्ञापन
Fiance had stabbed the student for refusing to marry in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली के सिधौना से छात्रा का अपहरण व उसकी हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शेखनपुर निवासी अजय मौर्या डीफार्मा का छात्र है। पूछताछ में उसने बताया कि छात्रा ने शादी से मना कर दिया था जिस पर उसने वारदात को अंजाम दिया। गैबीपुर गांव निवासी युवती सिधौना स्थित कालेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती है।

विज्ञापन


वह 17 जनवरी को अपनी सहेलियों के साथ कालेज गई। कक्षा न चलने पर वह वापस जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान युवक कार से पहुंचा और उसे वाहन में बैठाकर वाराणसी की ओर रवाना हो गया था। कुछ देर बाद चौबेपुर थाना क्षेत्र के रजवारी स्थित पुरानी हवाई पट्टी के पास छात्रा लहूलुहान स्थिति में मिली थी। ग्रामीण उसे सीएचसी सैदपुर ले आए थे।

विज्ञापन

वहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया था। देर शाम छात्रा के भाई ने सैदपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने देर रात आरोपी शेखनपुर निवासी अजय मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह कैथी स्थित एक संस्थान से डीफार्मा कर रहा है।

छात्रा से उसकी शादी तय थी और वह फोन से बातचीत भी करता था। इधर उनमें अनबन हो गई थी। मिलने के लिए उसे कालेज बुलाया था। वह कार से पहुंचा और छात्रा को बैठाकर थाना चौबेपुर क्षेत्र राजवारी पुलिया के नीचे बंद पड़ी हवाई पट्टी पर ले गया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद छात्रा ने शादी से इंकार कर दिया।

इस पर उसने छात्रा को चाकू मारकर घायल कर दिया और घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। घटना में प्रयुक्त कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed