{"_id":"c08e5d4cc17b95e9e9f568c06c95d83f","slug":"festivals-appeal-for-calm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
ताजियादार कमेटी की बैठक शनिवार की दोपहर बंशीबाजार स्थित एक होटल में हुई। बैठक में मुहर्रम, दुर्गा पूजा, दशहरा तथा भरत मिलाप में आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गई।
उपस्थित लोगों ने साफ-सफाई, बिजली तथा ताजिया के रास्तों को दुरुस्त करने पर विचार किया। भरत मिलाप के दिन ताजियादार किस रास्ते से ताजिया ले जाएंगे। इस विषय पर भी रामलीला कमेटी के साथ आपसी सहमति बनाई गई। सदर एसडीएम एके सिंह ने सभी लोगों से एक दूसरे की सहयोग करने तथा जिला प्रशासन को भी यथा संभव सहयोग देने की बात कही। ताजियादार कमेटी के जिला अध्यक्ष डा. मो. आजम कादरी ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गापूजा, दशहरा तथा मोहर्रम पर गंगा-जमुनी तहजीब जो कि जनपद के लिए एक सार्थक है उसे बनाए रखना है। बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष अतीक अहमद राईनी, अबूफखर, बच्चा तिवारी, योगेश दादा, एनाम अहमद, अलाउद्दीन सिद्दिक, नय्यर रिजवी, डा. खालिद सिद्दकी, डा. मोहसिन सिद्दिकी, डा. शादाब सिद्दिकी, साकिब सिद्दकी, रविन्द्र श्रीवास्तव सहित आदि उपस्थित रहे।