Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fender brother shot dead Vendor

वेंडर को फुफेरे भाई ने मारी गोली

Thu, 13 Jul 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fender brother shot dead Vendor
गोली से घायल गंगा वर्मा की रोती बिलखती परिवार की महिलाएं।
करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत ताजपुर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित चाय की दूकान के पास एक वेंडर को उसके फुफेरे भाई ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। इसके बाद लहूलुहान वेंडर को आनन-फानन में बलिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वेंडर जीवन-मौत से जूझ रहा है। घटना गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे की है।   पुलिस   मौके   पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। साथ ही आरोपियों की धर-पकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ताजपुर निवासी गंगा वर्मा (28) पुत्र अक्षय कुमार वर्मा और रिश्ते में लगने वाले फुफेरा भाई धर्मेंद्र कुमार औड़िहार से बलिया रेलवे स्टेशनों के बीच मूंगफली तथा लाई-चना बेचने का काम करते थे। कई सालों तक दोनों मिलजुल कर वेंडर का काम कर रहे थे। लेकिन कुछ महीने से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे से खुन्नस खाए हुए थे। चर्चा है कि एक हफ्ता पहले दोनों में कहासुनी और मारपीट हुई थी। एक दिन पहले भी दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। गुरुवार को दोनों ताजपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही उलझ गए। मौके पर मौजूद गांव के एक व्यक्ति की लोडेड लाइसेंसी पिस्तौल लेकर धर्मेंद्र ने गंगा के सिर में गोली मार दी। इसके बाद स्टेशन पर भगदड़ मच गई। गोली चलते ही स्टेशन पर मौजूद यात्री तथा दूकानदार जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी तथा पिस्तौल देने वाला साथी दोनों वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस के पहुंचने के बाद स्टेशन पर किसी तरह स्थिति सामान्य हुई। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर विकास पांडेय ने बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी धर्मेंद्र तथा लाइसेंसी पिस्तौल देने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गए हैं। 


पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। उधर गंगा वर्मा को गोली लगने की खबर मिलते ही उसकी पत्नी आरती बच्चों के साथ अपने मायके गाजीपुर से सीधे ताजपुर पहुंच गई। आरती की कुल चार संतानें हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed