फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   father killed his daughter and her cop lovers by shot in ghazipur

मोहब्बत के इस खौफनाक अंत को जानकर कांप उठेगी रूह, पिता ने बेटी और उसके पुलिसकर्मी प्रेमी को गोली मारकर दफनाया

Tue, 23 Feb 2021 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Feb 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
father killed his daughter and her cop lovers by shot in ghazipur
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सोमवार को घायल मिले पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिसकर्मी अमेठी जिले के थाने में तैनात था। दो साल पहले उसने अपने पड़ोस के गांव की ही युवती से कोर्ट मैरिज की थी। सोमवार की सुबह युवती के परिजनों ने पुलिसकर्मी को फोनकर घर पर बुलाया था।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती के शव को घर के पास खेत में दफन कर दिया। जबकि पुलिसकर्मी को घायल अवस्था में रामपुर गांव के सिवान में छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मृतक पुलिसकर्मी के स्मार्ट फोन से छानबीन के बाद  खेत में दफन किए गए युवती के शव को भी बरामद कर लिया। साथ ही हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

father killed his daughter and her cop lovers by shot in ghazipur

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी पुलिसकर्मी अजय यादव की अमेठी के गौरीगंज थाने पर तैनाती थी। अजय का अपने गांव के पड़ोस के ही गांव की युवती से कई वर्षों से प्रेम-संबंध चल रहा था। दोनों ने वर्ष 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली थी।

सोमवार की सुबह में साढ़े तीन बजे युवती के मोबाइल नंबर से अजय यादव को फोन करके पुलिस कर्मी को बुलाया गया था। फोन खुद लड़की ने किया था। पुलिसकर्मी अजय यादव युवती के घर पहुंचा। इसके बाद हत्यारे पिता राजेश सिंह ने घर वालों की मदद से पहले अपनी पुत्री को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।

father killed his daughter and her cop lovers by shot in ghazipur
घायल सिपाही। - फोटो : अमर उजाला

फिर अजय यादव की कनपटी पर एक गोली दाग दी। गोली आरपार हो गई। घायल अजय को अंधेरे में ही लगभग दो किलोमीटर दूर ले जाकर रामपुर गांव के सामने फेंक आए। 

एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पुलिसकर्मी एवं युवती ने दो साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। सुबह में पिता ने युवती के फोन से पुलिसकर्मी को घर बुलाया। इसके बाद हत्यारोपी पिता ने पहले पुत्री को गोली मारकर हत्या करके शव ठिकाने लगा दिया। इसके बाद अजय को कनपटी में गोली मारकर रामपुर गांव के सामने फेंक दिया था। आरोपी को पकड़कर छानबीन की जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed