फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers suffer the benefits of insurance may not be able

बीमा का लाभ भी नहीं पा सकेंगे पीड़ित किसान

Fri, 17 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 17 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers suffer the benefits of insurance may not be able
दैवी आपदा की मार झेल रहे किसानों के साथ किए गए धोखे का राज अब सामने आने लगा है। पूरे विकास खंड के किसान सहकारी समितियों से रवि की फसल के लिए जब डीएपी एवं यूरिया लिया तो तीन प्रतिशत बीमा की धनराशि भी जमा कराई गई। अब-जब फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, और किसान क्लेम करने के लिए जिला सहकारी बैंक गए तो उन्हें पता चला की बीमे का प्रीमियम कंपनी को भेजा ही नहीं गया, जिसके चलते हजारों किसान क्लेम पाने से वंचित हो गए हैं। प्रभावित किसानों में आक्रोश्ा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को रवि की फसल के लिए डीएपी एवं यूरिया लेते समय अनिवार्य था। इसमें खाद के मूल्य के साथ तीन प्रतिशत बीमा धनराशि देना आवश्यक है। सभी समितियों में बीमा का पैसा भी लिया गया। इसके बावजूद भी धन राशि को बीमा कंपनी को जिला सहकारी बैंक कासिमाबाद के माध्यम से नहीं भेजा गया।  सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक माधुरी आनंद ने बताया कि सभी समितियों से बीमा धनराशि लगभग तीन लाख बीस हजार रुपए बैंक को मिला है, जबकि समितियों के सचिवों ने समय से ग्रामवार सूची नहीं उपलब्ध कराई, जिससे आईसीआईसीआई लाेंबार्ड जनरल बीमा कंपनी को पैसा नहीं जा सका है। अब धनरािश किसानों के ऋण खाते में जमा करा दिया गया है। क्षेत्र के सहाबुद्दीपुर के कल्पनाथ सिंह ने बताया कि मैंने 18 बीघे खेत के लिए समिति से खाद ली थी। साथ ही बीमा की धनराशि भी जमा की थी। इसके बावजूद क्षति पूर्ति नहीं मिल रही है। मखदूमपुर के लल्लन राजभर का कहना है कि किसानों के साथ यह अन्याय है। इफको के निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह का खेल पूरे प्रदेश में किसानों के साथ बीमा कंपनीयों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed