फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Call for Hindu unity on VHP's foundation day

Ghazipur News: विहिप के स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकता का आह्वान

Mon, 07 Sep 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Call for Hindu unity on VHP's foundation day
गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस पर रविवार को लाल दरवाजा स्थित जायसवाल धर्मशाला में समारोह मनाया गया। मुख्य वक्ता काशी प्रांत के सह सेवा प्रमुख दिनेश ने संगठन की स्थापना के उद्देश्य, सेवा, संस्कार और हिंदू समाज के संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विहिप का स्थापना दिवस भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मनाया जाता है। संत योगी महाराज ने आशीर्वचन दिया, जबकि अभिषेक जी ने विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व नगर संघ चालक दीनदयाल जी ने की। मंचासीन अतिथियों ने सनातनी हिंदू समाज की एकता, परस्पर सहयोग और सामाजिक समरसता का आह्वान किया। साथ ही लोगों से विहिप से जुड़कर संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
विज्ञापन

जिला मंत्री विनीत सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस सप्ताह के रूप में जिले के सभी 10 प्रखंडों में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर रविवार को मुख्य समारोह हुआ। संचालन जिला सह मंत्री दिलीप जी ने आचार्य पद्धति से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में बजरंग दल जिला संयोजक रवि राज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed