फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   farmers during strikes

मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना

Tue, 30 Dec 2014 11:02 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 30 Dec 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
farmers during strikes
कासिमाबाद में अखिल भारतीय किसान सभा एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को नौ सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने धरना दिया। इस मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके हित के लिए किसान सभा संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि किसानों के धान की खरीद नहीं हो रही है। इसका लाभ बिचौलिए उठा रहे हैं। सहकारी समितियों पर किसानों को खाद मुहैया नहीं करायी जा रही है। निजी दूकानदार मनमाने दामों पर खाद की बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने ब्लाक में कराए गए विकास कार्यों के जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि धरने के बावजूद अभी तक नहरों की खुदाई शुरू नहीं करायी गई। उन्होंने बिजली कटौती का समय निर्धारित करते हुए 16 घंटे आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन



 इसके साथ ही खराब सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बनवाने की मांग की। इस दौरान पीसीएफ के जिला प्रबंधक को समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपा गया। उन्होंने धान खरीद का आश्वासन दिया। इस मौके पर किसान सभा के जिला संयोजक प्रो. केेएन सिंह, कौशलेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जयराम सिंह, प्रेमनारायण पांडेय, इकबाल अहमद, हरिहर यादव, मोहित चौहान, मुन्ना राजभर, विरेंद्र यादव, संजय कुमार, दामोदर सिंह, शिवप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अशोक मिश्र तथा संचालन सुरेंद्र राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed