{"_id":"62cdbc44e74d4d271410abae","slug":"farmer-welfare-center-will-be-built-in-revatipur-exercise-begins-ghazipur-news-vns66367887","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवतीपुर में बनेगा किसान कल्याण केंद्र, कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवतीपुर में बनेगा किसान कल्याण केंद्र, कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। किसानों को उनके ही ब्लाक में सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किसान कल्याण केंद्र स्थापित कराया जा रहा है। रेवतीपुर ब्लाक को भी केंद्र से लैस किया जाएगा। भूमि चिह्नित करने प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं मुहम्मदाबाद और कासिमाबाद में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जबकि सदर, सादात और मरदह में केंद्र के भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। ऐसे में स्थापित हो चुके इन केंद्रों के संचालन को लेकर कृषि विभाग की ओर से प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
जिले के 16 विकास खंडों में किसान कल्याण केंद्र स्थापित कराया जाना है। चरण वाइज प्रत्येक ब्लाकों को चयन किया जा रहा है, जिससे वहां के किसानों को बीज, खाद, अत्याधुनिक यंत्र वगैरह आसानी से उपलब्ध हो सके। ऐसे में मुहम्मदाबाद में भवन निर्माण का कार्य चल रहा। वहीं कासिमाबाद ब्लाक में नींव की खोदाई के साथ निर्माण के अन्य कार्य शुरू हो चुके हैं। जबकि बिरनो ब्लाक में केंद्र स्थापित कराने के लिए करीब डेढ़ माह पूर्व सहमति पत्र निदेशालय को भेजा गया है। इसके अलावा रेवतीपुर ब्लाक में केंद्र स्थापित कराने को शासन द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद विभाग द्वारा सेवराई तहसील के अधिकारियों को कुछ दिन पूर्व पत्र भेजकर भूमि उपलब्ध कराने की मांग है, जिस पर स्थानीय प्रशासन द्वारा संबंधित ब्लाक में भूमि चिन्हित का कार्य शुरू कर दिया गया है। भूमि चिन्हित होने के बाद बजट आवंटन और निर्माण कार्य को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि रेवतीपुर में किसान कल्याण केंद्र स्थापित होगा। भूमि चिन्हित करने के लिए स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखा गया है। जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही अन्य ब्लाकों में भी चरण वाइज केंद्र स्थापित होंगे, जिससे किसान लाभांवित हो सके।
विज्ञापन
80 लाख में होगा भवन का निर्माण
गाजीपुर। किसान कल्याण केंद्र का निर्माण करीब 80 लाख रुपये से कराई जाएगी। इस भवन में एक मीटिंग हाल, तीन से चार कमरे, बाथरूम और शौचालय बनेंगे। इसके अलावा गोदाम भी बनाया जा रहा है, जहां खाद-बीज व कृषि रक्षा रसायन का बेहतर भंडारण किया जा सके।किसान कल्याण केंद्र में किसानों की ठहरने की बेहतर व्यवस्था की गई है। वजह अब तक अन्य जनपदों व दूर-दराज से आए किसानों को जिले में प्रवास के लिए काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। ऐसे में किसान कल्याण केंद्र में जहां आसानी से ठहर सकेंगे। वहीं मीटिंग हाल में बैठकर योजनाओं की चर्चा-परिचर्चा करने के साथ कृषि वैज्ञानिकों के सुझाव व फसल की उत्पादकता बढ़ाने की जानकारी ले सकेंगे।