फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer murdered in dispute of land in ghazipur three including former Pradhan in custody

UP News: ढाई फीट की जमीन विवाद में किसान की हत्या, पूर्व प्रधान सहित तीन हिरासत में; बकरीद पर छाया मातम

Sat, 07 Jun 2025 12:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 12:11 AM IST
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों को गहमर कोतवाली की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि सीमेंटेड पिलर गाड़ने का विरोध का विरोध करने पर इन लोगों ने ही किसान की गला दबा हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Farmer murdered in dispute of land in ghazipur three including former Pradhan in custody
मसूद खान की माैत के बाद बिलखता परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Crime in Ghazipur: गाजीपुर के गहमर कोतवाली क्षेत्र के मनिया गांव में विवादित भूमि पर सीमेंटेड पिलर गाड़ने का विरोध करने पर शुक्रवार को पूर्व प्रधान सहित तीन आरोपियों ने किसान की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस पूर्व प्रधान सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन


मनिया गांव के पश्चिम मोहल्ला निवासी मसूद खान (55) दोपहर में जुमा की नमाज के बाद पुश्तैनी मकान में आराम कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच बगल के ही काश्तकार पूर्व ग्राम प्रधान कृष्ण मौर्य सहित तीन लोग पहुंचे और मसूद खान की जमीन से सटकर सीमेंटेड पिलर गाड़ने लगे। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर मसूद खान मौके पर पहुंचे और मना करने लगे। आरोप है कि इसी बीच पूर्व ग्राम प्रधान ने कहासुनी करने के साथ तीन लोगों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। जब तक परिवार के लोग पहुंचते, हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। गहमर कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर दी जा रही है। पूर्व प्रधान सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इनकी भी सुनें
भूमि विवाद में पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों ने गला दबाकर मसूद खान की हत्या की है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रामकृष्ण तिवारी, सीओ जमानिया।

ढाई फीट जमीन बनी काल, न्यायालय में चल रहा मामला
मृतक के परिवार के लोगों ने बताया कि मकान से सटकर ढाई फीट जमीन हमारी ओर से छोड़ी गई है। बगल के काश्तकार कृष्णा मौर्य के द्वारा भी ढाई फीट जमीन छोड़ने की बात कही गई थी। इस मामले में विवाद होने पर सिविल न्यायालय में मामला करीब 20 साल से चल रहा है। आज अचानक बगल के काश्तकार यानी आरोपीगण द्वारा हमारे मकान से सटाकर खंभा गाड़ा जाने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed