फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer found covered in blood on pumping set

Ghazipur News: पंपिंगसेट पर खून से लथपथ मिला किसान

Mon, 15 May 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer found covered in blood on pumping set
घायल किसान का ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार
विज्ञापन

भतीजे ने तीन रिश्तेदारों पर दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के दक्षिण तरफ स्थित पंपिंगसेट पर सो रहा एक किसान सोमवार की सुबह खून से लथपथ अचेतावस्था में मिला। पास ही में बांस का टुकड़ा भी मिला जिस पर खून लगा था। परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां हालत स्थिर बनी हुई है। घायल के भतीजे ने तीन रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बहेरी गांव निवासी किसान असगर अली रविवार की रात खेत की रखवाली करने के लिए पंपिंग सेट पर सोने गए थे। सुबह गांव के कुछ लोग पंपिंग सेट पर पहुंचे तो देखा कि असगर अली खून से लथपथ अचेत पड़े हुए थे। उनके शोर मचाने पर परिवार के लोग और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घायल के भतीजे आदिल खान ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि चाचा असगर अली को गंभीर चोट है। आदिल ने पुलिस को बताया कि जमानिया के नई बाजार निवासी कमाल खान अपने दो पुत्रों नसर और जफर के साथ पांच दिन पूर्व अपनी पुत्री से मिलने आए थे। इस दौरान चाचा असगर और उनके समधी में जमकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल असगर अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उनके भतीजे की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed