फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer dies due to electric shock in ghazipur

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, कमरे में खाना लेकर पहुंची पत्नी के उड़े होश; मचा कोहराम

Wed, 03 Apr 2024 10:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:37 PM IST
सार

Ghazipur News: किसान रामदयाल को गर्मी लग रही थी। पंखा नहीं चला तो वह उसे ठीक करने लगे। इसी दौरान कट चुके तार की चपेट में आ गए। घटना के करीब एक घंटे बाद उनकी पत्नी खाना लेकर कमरे में पहुंची तो दृश्य देखकर अवाक रह गई और चिल्लाने लगी। 

विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के गोशंदेपुर गांव में बीती रात बिजली की कटे तार का जांच करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई, जब मृतक की पत्नी खाना लेकर पहुंची। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी रामदयाल वर्मा (43) रात करीब साढ़े सात बजे अपने कमरे में आराम करने गए। पंखा न चलने पर कटे तार को चेक करने लगे, तभी करंट की चपेट में आ गए और तार से तब तक चिपके रहे जब तक मौत न हो गई। तार से चिपकने और झुलसने से उनके हाथ में छेद हो गया था। घटना के करीब एक घंटे बाद उनकी पत्नी खाना लेकर कमरे में पहुंची तो दृश्य देखकर अवाक रह गई और चिल्लाने लगी। 
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा की रामदयाल की मौत हो चुकी थी। कुछ देर बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed