फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer crossing the road dies after being hit by a bike

सड़क पार कर रहे किसान की बाइक के धक्के से मौत

Sat, 24 Sep 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer crossing the road dies after being hit by a bike
जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात सड़क पार कर रहे किसान की तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक के धक्के से मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शेखपुर गांव निवासी चंद्रमा बिंद (40) देर शाम घर से खेत के तरफ जा रहे थे। उनका खेत गाजीपुर-मऊ मार्ग के किनारे स्थित है। वह सड़क क्रास कर रहे थे कि जंगीपुर से मऊ की ओर जा रही बाइक से धक्का लग गया। हादसे में किसान चंद्रमा बिंद और बाइक सवार बिरनो थाना क्षेत्र का इनवा गांव निवासी आशीष (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने चंद्रमा बिंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पड़े आशीष को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। इधर उपचार के लिए पहुंचे चंद्रमा बिंद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी अनुप यादव ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक का वाराणसी में उपचार चल रहा है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। अब तक दोनों तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed