फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Faith was the gravel-boulder Shankar

आस्था से कंकर-कंकर हुआ शिवशंकर

Tue, 17 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 17 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Faith was the gravel-boulder Shankar

 महाशिवरात्रि पर मंगलवार को जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में

विज्ञापन
आस्था का जलसैलाब उमड़ा। महाहर धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भोले भंडारी का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों के औघड़दानी का जयघोष किए जाने से आस-पास का माहौल शिवमय बना रहा। 


शहर के गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर, रायगंज स्थित अमरनाथ, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, चीतनाथ, नवाबगं, रौजा, लंका, जमलापुर सहित शहर के अन्य शिव मंदिरों में सुबह ही भक्तोें के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं में घंट-घड़िया बजाते हुए शिव की आराधना की। मंदिरों के आसपास लगे फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि पूजन सामग्री की खरीदारी करने के बाद भक्तों ने औघड़दानी को को समर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कतार में खड़े रहने के बाद श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश किया और भोले का जलाभिषेक किया।

 मरदह संवाददाता के अनुसार महाहर धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा के दर्शन के लिए भक्तों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ा। मंदिर के द्वार पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को एक के बाद एक जलाभिषेक कराया जा रहा था। जमानिया-मतसा संवाददाता के अनुसार महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वर नाथ के मंदिर में भक्तों भीड़ उमड़ी। देवकली संवाददाता के अनुसार गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा।

 भक्तों ने जलाषिभेक के साथ ही औघड़दानी को भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार नागेश्वर महादेव मंदिर, ऊंचाडीह, बूढ़वा महादेव, झारखंडे महादेव और लखेश्वरडीह और कामेश्वर नाथ धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।

सहेड़ी संवाददाता के अनुसार अलीपुर बनगावाना के पश्चिमी छोर पर स्थित महादेवा मंदिर पर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा दुल्लहपुर, भदौरा, गहमर, दिलदारनगर, शादियाबाद, बहरियाबाद, खानपुर, औड़िहार, सादात, भीमापार, नंदगंज, बिरनो, जंगीपुर, नोनहरा, करंडा सहित अन्य ग्रामीण क्षत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने शिव की आराधना कर मंगल की कामना की।

शहर के गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर, मरदह स्थित महाहर धाम के साथ ही करीमुद्दीनपुर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर और ऊंचाडीह, बूढ़वा महादेव मंदिर में हर वर्ष की तरह इस साल भी मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने जहां मेले में विभिन्न सामानों की खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed