फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fair hair on newly Samvatsar

नवसंवत्सर पर बालमेला

Sat, 09 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 09 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fair hair on newly Samvatsar
Girls dancing.
 नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर गुरुवार की रात शहर के आमघाट स्थित गांधी पार्क में भारत विकास परिषद की ओर से बाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया और स्टालों पर चाट-पकौड़े, आइसक्रीम आदि का लुत्फ उठाया। भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान अनिता यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भारत विकास परिषद के संयोजक संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि विकास के मुद्दे पर सभी दलों के लोगों को एकसाथ मिलकर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


बाल मेले में सरस्वती शिशुमंदिर रायगंज, माधव विद्या मंदिर, प्रकाश नगर, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल, शिशु मंदिर गायत्री नगर, शिशु मंदिर रवींद्रपुरी, शाहफैज पब्लिक स्कूल, लूदर्स कान्वेंट स्कूल, बैजनाथ इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने 51 स्टाल लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरान मेले में आए लोगों और बच्चों ने आइसक्रीम, चाट, पकौड़े आदि व्यंजनों का आनंद लिया। इस मौके पर नीरज श्रीवास्तव, अमरनाथ तिवारी अमर, राजेश्वर सिंह, मणिराम मिश्र, वीरेंद्र  , कमलाशंकर यादव, मोहन यादव, सुखविलास, विजय वर्मा, संगीता केशरी, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed