{"_id":"c74968b9923d2528560dfcbcb397f76b","slug":"extra-trains-for-recruitment-lgeengi-bogie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के लिए ट्रेनों में लगेेंगी अतिरिक्त बोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती के लिए ट्रेनों में लगेेंगी अतिरिक्त बोगी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में 13 से 18 फरवरी तक होने वाली सेना भर्ती की रैली की तैयारी के संबंध में समीक्षा की गई। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के साथ ही नौजवानों के लिए भर्ती मैदान तक पहुंचने की विभिन्न व्यवस्थाओं की कार्रवाई तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया।
कैंप कार्यालय पर सोमवार को सेना एवं पुलिस अधिकारियों संग हुई बैठक में उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को जौनपुर, 16 को बलिया एवं अन्य जिलों के युवकों की भर्ती की तिथि निर्धारित है। जो ट्रेन इन जिलों से गाजीपुर के लिए चलती है, उसमें स्पेशल बोगी लगाने की व्यवस्था की जाए।
स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था के साथ ही स्टेशनों पर रूट का पोस्टर लगाने का निर्देश दिया। एआरएम रोडवेज को रूट स्थल तक बस चलाने के लिए 20 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कहा कि दौड़ में असफल अभ्यर्थियों को स्टेशन पहुंचाने के लिए पीजी कालेज चौराहे के पास ट्रक की भी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि रैली के समय 12 फरवरी से ही भोर में 3 बजे से 7 बजे तक विद्युत कटौती न होने पाए। गाजीपुर से विद्युत कटौती से मुक्त रखने का कार्रवाई की जाए। स्वास्थ विभाग दवा, एम्बुलेंस तथा स्वास्थ की व्यवस्था के साथ ही डाक्टर की भी तैनाती की जाए। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका के टैंकर की व्यवस्था और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, उपजिलाधिकारी एके सिंह, सेना के अधिकारी राजेश आदि उपस्थित थे।