{"_id":"6193ed6b5e26af37a36a6648","slug":"expressway-s-executive-organization-provided-smart-class-facility-in-four-schools-ghazipur-news-vns6229550181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे की कार्यदायी संस्था 15 विद्यालयों में चलाएगी स्मार्ट क्लासेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे की कार्यदायी संस्था 15 विद्यालयों में चलाएगी स्मार्ट क्लासेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल एक्सप्रेस बनाने वाली कार्यदायी संस्था ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे चयनित 15 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाई जाएगी। मंगलवार को संस्था ने दो प्राथमिक एवं दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास की सुविधा प्रदान की। इससे विद्यालय के बच्चों में खुशी है।
भांवरकोल विकासखंड के हैदरिया में जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे समाप्त होता है। वहां राज्य सरकार के अनुरोध पर कार्यदायी संस्था ने एक्सप्रेस वे से सटे प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को अच्छी एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लासेस की सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने जनपद के कुल 15 उच्च एवं प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से चयनित विद्यालयों में करीब तीन लाख की धनराशि और एक प्रोजेक्टर दिए गए हैं। इस तरह प्राथमिक विद्यालय धरवार कला, चावनपुरगनी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर के साथ मटेहूं को प्रोजेक्टर प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के अजीत रावत एवं प्रोजेक्टर देने वाली कंपनी के ट्रेनर अभिषेक सिंह उपस्थित रहे। इन चारों विद्यालयों के संबंधित अध्यापकों को प्रशिक्षित भी किया गया। उन्हें प्रोजेक्टर के जरिये बच्चों को पढ़ाने का तरीका बताया गया।