फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Even administrative vehicles were not allowed inside

प्रशासनिक वाहनों को भी नहीं जाने दिया भीतर

Wed, 09 Mar 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Even administrative vehicles were not allowed inside
जंगीपुर में मतगणना स्थल के बाहर गेट पर मुस्तैद पुलिस के जवान। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जंगीपुर के नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल के बाहर बुधवार को दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। राजनीतिक दलों कार्यकर्ता और पदाधिकारी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की निगरानी में जुट गए हैं। दिन भर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को वाहनों को भी मंडी के गेट ही रोक दिया। वहां से अधिकारियों और कर्मचारियों पैदल ही मतगणना स्थल तक जाना पड़ा। वाराणसी में इलेक्ट्रनिक वोटिंग मशीन पकड़े जाने की बात सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जंगीपुर मंडी पर पहुंचने लगे थे। बुधवार को सुबह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गेट पर पहुंच गए। सुबह से ही प्रशासनिक गाड़ियों को भी मतगणना केंद्र के भीतर नहीं जाने दे रहे थे। उनकी आपत्ति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी गेट पर ही खड़े होने लगे। मतगणना संबंधी कार्यों के लिए आए कर्माचारी और अधिकारी गेट से मतगणना कक्ष तक पैदल ही गये।
विज्ञापन

पूरे दिन सुरक्षाकर्मी और पदाधिकारियों के बीच हल्की-फुल्की कहासुनी भी होती रही। यहां प्रमुख दलों ने अपने कार्यकर्ताओं की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई है। वे पल-पल के गतिविधियों की सूचना पार्टी पदाधिकारियों तक पहुंचाते रहते हैं। मतगणना केंद्र तक वाहन आने पर कार्यकर्ताओं का हुजूम मतगणना स्थल गेट के नजदीक तक पहुंच जाता था। इसको देखते हुए सुरक्षाकर्मी उनको खदेड़ कर दूर करते। लेकिन हर बार कोई चार पहिया वाहन आने पर सपा कार्यकर्ता उसेके पीछे भागते और, गाड़ी पर शक जाहिर करते। यह दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed