{"_id":"5eb690b78ebc3e90813bf17c","slug":"evaluation-work-will-start-from-may-12-ghazipur-news-vns5240170141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरेंज जोन के 36 जिलों में 12 मई से शुरू होगा मूल्यांकन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरेंज जोन के 36 जिलों में 12 मई से शुरू होगा मूल्यांकन कार्य
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश सरकार ने छात्रहित और शैक्षणिक सत्र नियमित करने के उद्देश्य से शनिवार को शासनादेश जारी कर माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य आरेेंज जोन के 36 जिलों में भी 12 मई से शुरू करने का आदेश दिया है। जबकि इससे पहले ग्रीन जोन के 20 जिलों में यह कार्य पांच मई से शुरू हो चुका है। रेेड जोन के 19 जिलों में फिलहाल अगले आदेश तक मूल्यांकन का कार्य स्थगित रहेगा।
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव की ओर से निर्धारित आरेेंज जोन के जिलों में गाजीपुर भी शामिल है। इन जिलों में मूल्यांकन कार्य 12 मई से शुरू कराने का आदेश प्रदेश सरकार के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी किया गया है। आरेेंज जोन में आने वाले सभी हाट स्पाट क्षेत्र के मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य स्थगित रहेगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय का आदेश जिले के सभी छह मूल्यांकन केंद्रों को उपलब्ध कराया जा चुका है। आरेेेेंज जोन के जिन 36 जिलों में 12 मई से मूल्यांकन कार्य शुरू करने का आदेश जारी किया गया उनमें गाजीपुर के अलावा गाजियाबाद, हापुुड़, बागपत, बस्ती, बदायूं, संभल, औरेया, शामली, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती, बांदा, जौनपुर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, मिर्जापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गोंडा, मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, हरदोई और कौशांबी आदि जिले शामिल हैं। जिले के छह मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। सभी परीक्षकों को मूल्यांकन के समय मास्क लगाकर आना जरूरी होगा।