फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Entrepreneurs should come forward to fulfill the dream of Prime Minister-Chief Minister

प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के सपने को पूरा करने आगे आएं उद्यमी

Sat, 24 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs should come forward to fulfill the dream of Prime Minister-Chief Minister
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घोष वोकल फार लोकल के तहत जिले के ओडीओपी उत्पादों (जूट वाल हैंगिंग) एवं अन्य उत्पादों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन लंका मैदान में शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने सभी स्टालों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के इस सपने को पूरा करने के लिए उद्यमी आगे आएं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार उद्योगों को स्थापित करने के लिए कई सुविधाएं एवं सहायता दे रही है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि परंपरागत उद्योग में जो लोग लगे हुए हैं उनके द्वारा निर्मित सामानों को खरीद कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत किया जाए। तीन दिन तक आयोजित प्रदर्शनी में रेशम विकास विभाग, जिला ग्रामोद्योग विभाग आदि के कुल 30 स्टाल लगाए गए हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, पूर्व राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत, पूर्व विधायक कालीचरन राजभर, पंकज सिंह चंचल, सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश व सुभाषचंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed