{"_id":"6d40e9afdf5a28656e0a2e287ee465f8","slug":"engineers-indefinite-strike-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंताओं की बेमियादी हड़ताल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंताओं की बेमियादी हड़ताल आज से
गाजीपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की तरफ से अपनी मांगों को लेकर लोक निर्माण
विज्ञापन
विभाग परिसर में धरना दिया जा रहा है। बुधवार को आयोजित सभा में राज्य
कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने मांगों का
समर्थन करते हुए सहयोग का आश्वासन प्रदान किया।
धरना सभा में यूएस पांडेय ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की। कहा कि कर्मचारी अब चुप बैठने वाले नहीं हैं। संघर्ष समिति के चेयरमैैन सुरेन्द्रनाथ यादव ने डिप्लोमा इंजीनियर्स को अपने मौलिक अधिकारों को प्राप्त करने की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कहा कि मांग पूरा होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से हक-अधिकार के लिए एकजुट होकर आगे आने की अपील की। सभा में महासंघ के जनपद अध्यक्ष अखिलेश यादव, अवधेश यादव, अनिल सिंह, आरबी शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील कुमार, आरसी प्रसाद, मनोज कुमार, विवेकानंद, सौरभचन्द्र सुमन, आदि रहे।