फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Engineer the theft of millions of home

एफसीआई इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Mon, 22 Feb 2016 12:01 AM IST
एफसीआई इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी
एफसीआई इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी Updated Mon, 22 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Engineer the theft of millions of home
शहर कोतवाली के कैथवलिया गांव स्थित गंगा विहार कॉलोनी में शनिवार की रात
विज्ञापन
चोर एफसीआई के एक इंजीनियर के मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकद और चार लाख के जेवरात के साथ कीमती साड़ियां तथा सिलेंडर उठा ले गए। रविवार की सुबह जब परिवार के लोगों को सूचना मिली तो मकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पीड़ित इंजीनियर ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।गंगा विहार कॉलोनी निवासी इंजीनियर रेयाज अहमद अपने परिवार के साथ शनिवार की शाम ससुराल मुहम्मदाबाद के दाऊदपुर गांव गए थे।


मकान में ताला बंद था, रात में चोर चहारदीवारी फांदकर भीतर घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर चोर आलमारी में रखा डेढ़ लाख नकद, करीब चार लाख के जेवरात, एक टीवी, सिलेंडर तथा हजारों की कीमती साड़ी उठा ले गए।
रविवार की सुबह पड़ोसियों ने इंजीनियर को फोन कर मकान का फाटक खुला होने की जानकारी दी।


 जानकारी होते ही पीड़ित इंजीनियर परिवार के साथ मकान पर पहुंचे। जब कमरे में गए तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में रखी आलमारी खुली थी और उसमें रखा सारा सामान गायब था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।


सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी केके मिश्र ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed