फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   encounter in Ghazipur 25 thousand bounty arrested absconding in cow smuggling case cases registered

गाजीपुर में तड़तड़ाई गोलियां: 25 हजार का इनामी अरेस्ट, पशु तस्करी मामले में था फरार; दर्ज हैं कई मुकदमे

Sun, 11 May 2025 01:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 11 May 2025 01:08 PM IST
सार

Encounter News: पुलिस ने बाइक को रूकने के लिए कहा तो बदमाश फायरिंग करने लगा। इस पर करंडा पुलिस एवं स्वॉट टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। घायल बदमाश 25 हजार का इनामी है।

विज्ञापन
encounter in Ghazipur 25 thousand bounty arrested absconding in cow smuggling case cases registered
गाजीपुर पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Ghazipur: गाजीपुर के करंडा एवं स्वॉट टीम ने बीती रात मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस और एक बाइक भी बरामद किया है।

विज्ञापन


अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करंडा पुलिस व स्वॉट टीम एक मुकदमे के वांछित की तलाश में आरी पहाड़पुर पुलिया के तरफ मौजूद थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में चौकी प्रभारी खिजिरपुर एवं चौकी प्रभारी बड़सरा जमुआंव गांव के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों  की चेकिंग कर  रहे थे। तभी एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई पड़ा। संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम ने रूकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार व्यक्ति असलहा लहराते हुए तेजी से आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर करंडा व स्वाट टीम ने बड़सरा बाईपास के पास बाइक सवार को घेर लिया। दोनों तरफ से घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर पर गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।


पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम अभिषेक उर्फ गोलू यादव बताया। वह 25 हजार रुपये का इनामी और गौतस्करी में संलिप्त है। इसके खिलाफ जनपद एवं अन्य जनपदों में कई अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed