फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Durga idol immersion will take place at Rajaganj in Ghazipur

गाजीपुर: रजागंज में होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, 1500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Mon, 19 Oct 2026 09:24 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: किशन चौबे Updated Mon, 19 Oct 2026 09:24 PM IST
सार

गाजीपुर में विजयदशमी पर 71 स्थानों पर रावण दहन होगा। जिले में स्थापित 474 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन 60 से अधिक स्थानों पर किया जाएगा। 20 अक्तूबर की रात से शुरू होने वाले विसर्जन के लिए रजागंज में अस्थायी तालाब बनाया गया है। सुरक्षा के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Durga idol immersion will take place at Rajaganj in Ghazipur
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयदशमी और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई है। मंगलवार को शहर के लंका मैदान सहित 71 स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। वहीं, जिले में स्थापित 474 दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 60 से अधिक स्थान निर्धारित किए गए हैं। शहर से सटे रजागंज में प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अस्थायी तालाब तैयार किया गया है। 20 अक्तूबर की रात से विसर्जन शुरू होगा। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रजागंज में पीएसी और पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।

विज्ञापन


विजयदशमी पर रावण दहन और मेलों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारी की है। प्रतिमा विसर्जन जुलूसों के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है, ताकि जुलूस के दौरान यातायात बाधित न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


रजागंज में तैयार हुआ अस्थायी तालाब
एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि जिले में 60 से अधिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। रजागंज में विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां अस्थायी तालाब तैयार कराया गया है। सुरक्षा के लिए पीएसी और पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। जिले में विसर्जन व्यवस्था संभालने के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विसर्जन को लेकर सोमवार देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विसर्जन मार्गों की मरम्मत कराई गई है। बिजली निगम ने सड़कों के ऊपर से गुजर रहे ढीले तारों को दुरुस्त किया है। इसके अलावा रास्तों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की गई है, जिससे रात में विसर्जन जुलूस निकालने में परेशानी न हो।
 

Trending Videos

Durga idol immersion will take place at Rajaganj in Ghazipur
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

जिले में स्थापित हुईं 474 दुर्गा प्रतिमाएं
जिले में इस बार मां दुर्गा की कुल 474 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें शहर की 65 प्रतिमाएं शामिल हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए रजागंज में व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विसर्जन जुलूसों के दौरान किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। सभी आयोजनों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संपन्न कराने की तैयारी है।

सैनिक चौराहा और लंका तिराहे पर वाहनों की पाबंदी
लंका मैदान में रावण दहन के दौरान भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा के अनुसार, दोपहर से सैनिक चौराहे से भारी वाहनों को शहर की ओर आने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, लंका सिटी रेलवे स्टेशन तिराहे से आगे वाहनों को लंका की तरफ जाने से रोका जाएगा।

शहर में स्थापित 65 दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन का जोर रावण दहन, मेला और प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात सुचारू रखने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed