{"_id":"36624bf78bf4645c44e81c7ca1a7151e","slug":"encompass-irrigation-personnel-in-support-of-demands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में सिंचाई कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में सिंचाई कर्मियों ने दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर सिंचाई संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर नलकूप कार्यालय परिसर में बुधवार को धरना दिया गया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगें काफी समय से लंबित हैं। जब तक उनको पूरा नहीं कर दिया जाता है, संघ चुप नहीं बैठेगा।
संघ के मंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि सिंचाई विभाग में लंबित नलकूप चालक-सींचपाल एवं सींच पर्यवेक्षक का निस्तारण करते हुए विभाग में कार्यरत 18 मई 1994 से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से समान वेतन पा रहे नलकूप चालकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था के अंतर्गत सम्मिलित किया जाए।
नलकूप चालक-सींचपालों एवं सींच पर्यवेक्षकों का मुंशी के समान जो पूर्व में था, उसके समान ग्रेड पे 24 सौ तथा सींच पर्यवेक्षकों को 28 सौ रुपये का ग्रेड पे दिया जाए।
विज्ञापन
संघ के नेता विपिन बिहारी राय ने नलकूप चालकों-सींचपालो और सींच पर्यवेक्षकों को मोटरसाइकिल-मोपेड भत्ता देने की मांग काफी समय से लंबित है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर संघ के मंत्री जगदीश प्रसाद गुप्त, अध्यक्ष हरिवंश सिंह यादव, मंडल मंत्री राममूर्ति सिंह यादव, अश्विनी सिंह, अंगद प्रसाद, विपिन बिहारी राय, रामपाल सिंह, लल्लन सिंह, इमामुद्दीन, जियाउल हक खां, केशव प्रसाद राम, रामबढ़ाई राम, गिरजाशंकर तिवारी और रामाधार ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता मंगरू राय ने किया।