{"_id":"0fc88d29997e26681008a5685f154c60","slug":"emu-will-decide-in-eight-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे में तय करेगी ईएमयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे में तय करेगी ईएमयू
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
पटना से दिलदारनगर होते हुए वाराणसी जाने वाली ईएमयू सवारी गाड़ी का केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा 16 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। जगजीवन राम पार्क में भव्य मंच बनाया जा रहा है। पटना से दिलदारनगर वाया मुगलसराय होते हुए वाराणसी तक नई ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
शुक्रवार को इसका शुभारंभ केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। मंगलवार को तैयारी के सिलसिले में डीआरएम निरीक्षण कर चुके हैं।
जगजीवन राम पार्क में साफ-सफाई कर गड्ढों को समतल किया गया है। पार्क और परिसर में रंगाई-पुताई का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।
हाजीपुर जोन के जनसंपर्क अधिकारी ए रजक ने बताया कि ईएमयू सवारी गाड़ी पटना से सुबह 5:26 पर चलेगी और दिलदारनगर जंक्शन पर सुबह 10:05 पर पहुंचकर दिन में डेढ़ बजे वाराणसी पहुंचेगी। दस मिनट रुकने के बाद ट्रेन वाराणसी से 1:40 बजे वापस पटना के लिए लौटेगी और दिन में 3:55 पर दिलदारनगर एवं पटना रात्रि 9:05 पर पहुंचेगी।