फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Employees took out a procession to demand the restoration of the old pension scheme.

Ghazipur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

Fri, 21 Aug 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Employees took out a procession to demand the restoration of the old pension scheme.
ओपीएस को लेकर शहर के विकास भवन चौराहे से जुलूस यात्रा निकालते ​विभिन्न संगठनों के कर्मचारी। स्र
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ के जिलाध्यक्ष जेपी यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने शहर के विकास भवन से सरजू पार्क के बीच पैदल जुलूस निकाला। पार्क पहुंचकर संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी प्रतिनिधि को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ के जिलाध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य के लिए आवश्यक है। सरकार की नई पेंशन योजना से कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। इसको देखते हुए विभिन्न संगठन इसके लिए एकजुट होकर कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष राकेश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोषी राय, अनिल कुमार, आलोक चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed