फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity connections could not be made in 219 schools even after payment of Rs 83 lakh

Ghazipur News: 83 लाख के भुगतान के बाद भी 219 विद्यालयों में नहीं हो सके बिजली कनेक्शन

Mon, 29 Jul 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity connections could not be made in 219 schools even after payment of Rs 83 lakh
गाजीपुर। जिले के 219 विद्यालय ऐसे हैं, जहां अब तक बिजली के कनेक्शन नहीं हो सके हैं। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से महीनों पहले इसके लिए बिजली विभाग को 83 लाख से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक ये विद्यालय इस सुविधा से महरूम हैं। इसके चलते बच्चों और अध्यापकों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक एवं 454 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से जहां तमाम जतन किए जा रहे हैं, वहीं उनमें सुविधाओं के विस्तार के क्रम में कई कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद विभिन्न ब्लाकों के 219 विद्यालयों में बिजली के कनेक्शन अब तक नहीं हो सके हैं। कनेक्शन न होने के पीछे बिजली के खंभों की विद्यालयों से दूरी को मुख्य वजह बताया गया है। इसमें 40 मीटर से कम दूरी वाले 51 स्कूल हैं जबकि 168 विद्यालयों की खंभे से 40 मीटर से अधिक दूरी है। इनमें सबसे अधिक ऐसे विद्यालय बाराचवर विकासखंड में हैं जबकि रेवतीपुर ब्लाक क्षेत्र में एक विद्यालय में इस तरह की समस्या है। नगर क्षेत्र में एक भी विद्यालय नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि कनेक्शन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बिजली विभाग को मार्च महीने में 83 लाख आठ हजार 37 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने इसको गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जल्द से जल्द कनेक्शन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बाराचवर ब्लाक के सबसे ज्यादा विद्यालय

जिले के 219 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है। इनमें सबसे ज्यादा विद्यालय बाराचवर ब्लॉक में हैं। 40 मीटर से कम दूरी वाले स्कूलों में बाराचवर में 20, मरदह 10, मुहम्मदाबाद 14, सादात चार तथा सैदपुर, जमानिया एवं देवकली में एक-एक स्कूल है। इसी तरह खंभे से 40 मीटर से ज्यादा दूरी वाले विद्यालयों में बाराचवर में 28, मरदह 21, मुहम्मदाबाद 10, सादात, भदौरा में 14-14, सैदपुर, सदर में 8-8, जमानिया, भांवरकोल में चार-चार तथा देवकली में 18 विद्यालय हैं। इसके अलावा बिरनो 7, करंडा पांच, कासिमाबाद 9, मनिहारी दो, रेवतीपुर एक तथा जखनिया के 15 स्कूल बिजली कनेक्शन की सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले 219 प्राथमिक-उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए 83 लाख आठ हजार 37 रुपये का भुगतान मार्च माह में किया जा चुका है लेकिन अभी तक स्कूलों में कनेक्शन नहीं हुए हैं। शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को जल्द से जल्द कनेक्शन कराने का निर्देश दिया है।- हेमंत राव, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed