फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electrical substation connected to new power line

नई बिजली लाइन से जुड़ा विद्युत सबस्टेशन

Sun, 28 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electrical substation connected to new power line
बढुआ गोदाम जनपद मऊ से आ रहे 33 हजार वोल्ट के नई बिजली तार से पनसेरवा भोजापुर विद्युत सबस्टेशन से जुड़ने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। तीन दिन तक विद्युत विभाग कर्मचारियों ने घंटों कार्य कर इसे जोड़ा। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

मरदह विद्युत सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति बढुआ गोदाम जनपद मऊ से आने वाले 33 हजार वोल्टेज के पुराने तार से होती थी। मरदह के साथ -साथ पृथ्वीपुर, पनसेरवा भोजापुर विद्युत सबस्टेशन की सप्लाई के कारण अधिक लोड होने से आए दिन तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी।
विज्ञापन

बढुआ गोदाम से पनसेरवा भोजापुर विद्युत सबस्टेशन के लिए नया तार छ: माह पूर्व लगा था, लेकिन मरदह सब स्टेशन पर नई विद्युत तार नहीं जोड़ा जा सका। नई विद्युत तार जोड़े जाने की जानकारी देते हुए मरदह विद्युत सबस्टेशन के जेई एसके ओझा ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में 11 बजे नए तार को जोड़ा गया। अब पनसेरवा भोजापुर सब स्टेशन को 33 हजार वोल्टेज मरदह की पुरानी तार से अलग कर दिया गया है। मरदह एवं पृथ्वीपुर विद्युत सब स्टेशन की लाइट पर अब कम लोड पड़ेगा। जिससे बार-बार ट्रिपिंग की समस्या खत्म हो गई क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed