फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electric appliances of many houses burnt due to lightning

बिजली गिरने से कई घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण जले

Tue, 26 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electric appliances of many houses burnt due to lightning
गहमर कोतवाली क्षेत्र के गोड़सरा गांव में बिजली गिरने के कारण दर्जनों घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए। वहीं एक व्यक्ति का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

सेवराई तहसील क्षेत्र के गोड़सरा गांव में तेज बारिश के बाद लोगों के घरों को आपूर्ति की जाने वाली एलटी लाइन पर बिजली गिर गई, जिससे लोगों के घर में लगे इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। गांव निवासी शहाबुद्दीन खान, अली मोहम्मद, समीम खान, हसनैन खान, इजहार खान, जमशेद, कयूम खान, इम्तियाज आदि के घरों में लगे इनवर्टर, बैटरी, पंखा, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और इलेक्ट्रिक उपकरण तेज आवाज के साथ जल गए। यहां के घटना के वक्त कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बिजली गिरने से एक व्यक्ति की छत में दरारें आ गई व उसका बारजा टूट गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 5 लाख के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले हैं। इस संबंध में एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि इलेक्ट्रिक उपकरण जलने पर शासन द्वारा कोई सहायता मुहैया नहीं कराई जाती है। आकाशीय बिजली गिरने के दौरान घायलों को शासन द्वारा दैवीय आपदा अनुबंध के अनुसार सहायता मुहैया कराई जाती है। राजस्व टीम के द्वारा घटना में नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। शासन स्तर से मिलने वाला उचित मुआवजा पीड़ितों को मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

विशालकाय महुआ के पेड़ पर गिरी बिजली, दोफाड़
नंदगंज। स्थानीय गांव सौरम में बच्चू की मडई पूर्वा के पास सोमवार की रात आकाशीय बिजली के चपेट में आने महुआ का विशाल पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। मंगलवार की सुबह जब लोग खेत के तरफ गए तब इसकी जानकारी हुई। सौरम गांव में सूर्य नाथ यादव के खेत में लगा महुआ के पेड़ पर देर रात आकाशीय बिजली गिर गई। सुबह जब सूर्यनाथ खेत पर गए तब इसकी जानकारी हुई ।महुआ के पेड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोगो का कहना है रात में आकाशीय बिजली गिरी है अगर दिन में आकाशीय बिजली गिरती तो बड़ा हादसा हो जाता। संवाद 00000000
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed