फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elderly Man Herding Goats Run Over by Vehicle Dies

Ghazipur News: बकरी चरा रहे बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, मौत

Thu, 28 May 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly Man Herding Goats Run Over by Vehicle Dies
पैकवली के सामने लट्ठूडीह-रसड़ा मार्ग पर रोते-बिलखते मृतक रामायन राजभर के परिजन। संवाद - फोटो : 1
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाग के सामने मैदान में बकरी चरा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने बृहस्पतिवार को कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को लट्ठूडीह-रसड़ा मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब तीन घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पैकवली गांव निवासी रामायन राजभर (68) बृहस्पतिवार शाम सड़क किनारे मैदान में बैठकर बकरी चरा रहे थे। मृतक के भाइयों श्रीभगवान राजभर, झींगा राजभर और सुमेर राजभर ने बताया कि मैदान में अक्सर लोग चार पहिया वाहन चलाना सीखने आते हैं। आशंका है कि उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने रामायन को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामायन की मौत हो चुकी थी। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर शाम करीब चार बजे लट्ठूडीह-रसड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन उपजिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में मुहम्मदाबाद तहसीलदार महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम करीब सात बजे जाम समाप्त कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed