फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   El peligro de accidente por rotura de la losa del puente Semraul

सेमरौल पुलिया का स्लैब टूटने से हादसे का खतरा

Thu, 09 Jul 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
El peligro de accidente por rotura de la losa del puente Semraul
भीमापार। क्षेत्र की सड़क, पुलिया और उन पर आवागमन सम्बन्धी समस्याओं से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का अब कोई सरोकार नहीं रह गया है। यहीं कारण है कि सेमरौल पुलिया का स्लैब दो माह से टूटा पड़ा है और कोई सुधि लेने वाला नहीं है। स्लैब क्षतिग्रस्त होने की जानकारी के बाद भी उसकी मरम्मत तो दूर विभाग अभी तक उसका निरीक्षण नहीं करा सका है। मखदुमपर और आजमगढ़ के मेहनाजपुर मार्ग स्थित सेमरौल पुलिया पर सैकड़ों गांव वासियों का प्रतिदिन आवागमन हो रहा है। दो माह पूर्व पुलिया का स्लैब टूटकर नहर में जा गिरा था। इसके बाद पुलिया पर से गुजरना खतरनाक हो गया। रात के अशंधेरे में तो इस क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजरते समय राहगीरों की जान ही हलक में आ रही है। लोग काफी जोखिमपूर्ण ढंग से इस पुलिया पर आवागमन कर रहे हैं। इलाके के लोगों ने बताया कि पुलिया का निर्माण अभी दो साल पहले ही कराया गया था। पुलिया के इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाने की उम्मीद किसी को भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed