{"_id":"609eb8118ebc3e8dc314c558","slug":"eid-celebrated-with-enthusiasm-namaz-performed-in-homes-ghazipur-news-vns5895230128","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह संग मनाई ईद, घरों में अदा हुई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह संग मनाई ईद, घरों में अदा हुई नमाज
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को ईद-उल-फितर का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में सीमित संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। अधिकांश लोगों ने घरों पर ही ईद या शुक्राने की नफ्ल नमाज अदा की तथा एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दिया। इस अवसर पर लोगों ने नए परिधान धारण किया हुआ था। लोगों ने जमकर लजीज पकवान एवं सेवई का लुत्फ उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पूरे दिन चक्रमण करती रही।
एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोविड-19 की काली छाया से आम जनजीवन मुक्त नहीं हो सका है तथा इसका प्रभाव विभिन्न पर्वों पर भी पड़ता रहा। ईद-उल-फितर भी इससे अछूता नहीं रह पाया। कोरोना गाइड लाइन के चलते अधिकांश मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों पर ही ईद की नमाज या फिर शुक्राने की नफ्ल नमाज अदा की। एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
जिले की विभिन्न मस्जिदों में सीमित संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान मुस्लिम बंधुओं ने बारगाहे इलाही में हाथ उठाकर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा, मुल्क की तरक्की एवं खुशहाली के साथ ही कोरोना जैसी महामारी के समाप्त होने की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दिया। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एक-दूसरे से गले मिलने से भी लोग परहेज करते रहे। सुरक्षा एवं कोविड-19 के अनुपालन के दृष्टिकोण से सुबह से प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी सक्रिय रहे।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार ईद-उल-फितर के अवसर पर शुक्रवार को सुबह मस्जिद में मात्र पांच लोगों ने और अन्य लोगों ने अपने-अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा कर देश में कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए दुआ मांगी। एक-दूसरे को सेवई खिलाकर मुबारकबाद दिया। इस बार लोगों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाने और गले मिलकर मुबारकबाद देने से परहेज किया। ईदगाह पर पुलिस का पहरा रहा और सन्नाटा छाया रहा। जामा मस्जिद में मात्र पांच लोगों ने एक साथ नमाज अदा किया। यहां भी सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रहॉी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे क्षेत्र में चक्रमण कर लोगों से मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील करते रहे। फाटक स्थित सांसद आवास पर जाकर लोगों ने सांसद अफजाल अंसारी को ईद की मुबारकबाद दिया। उन्होंने लोगों से मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए त्यौहार मनाने का आग्रह किया।
मरदह संवाददाता के अनुसार मुस्लिम बंधुओं ने कोविड-19 के मद्देनजर अपने-अपने घरों में नमाज अता कर एक-दूसरे को बधाई दी। क्षेत्र के मरदह, कोदई, सिंगेरा, तेजपुरा, इंदौर, दुर्खुर्शी, गोविंदपुर कीरत, कोड़री, बरही, भोजापुर, नेवादा, बिजौरा, पिपनार, हैदरगंज, रायपुर बाघपुर, नसीरूदीनपुर आदि गांव में नमाज के दौरान मुल्क में अमन-शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। इसके अलावा जमानिया, कासिमाबाद, औड़िहार, सैदपुर, नंदगंज, बहरियाबाद, शादियाबाद, सादात, भांवरकोल, बहादुगंज, जंगीपुर, बिरनो, करंडा, दुल्लहपुर, देवकली आदि क्षेत्रों में भी ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।