फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Each side will be ready for the third eye

हर ओर मुस्तैद होगी तीसरी आंख

Tue, 10 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Each side will be ready for the third eye

सेना भर्ती में सीसी कैमरे से निगहबानी की जाएगी। भर्ती में शामिल होने

विज्ञापन
वाले अभ्यर्थियों की हर गतिविधियां इन सीसीटीवी कैमरों में कैद की जाएंगी। पुलिस का दस्ता चक्रमण करते हुए अभ्यर्थियों के जत्थे की वीडियोग्राफी भी करेगा। यदि कोई अभ्यर्थी गड़बड़ी या उपद्रव करते पाया गया तो उसकी भर्ती रद कर दी जाएगी, साथ ही वह अगले पांच वर्ष तक सेना की भर्ती में शामिल नहीं हो सकेगा।

 सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन से लगायत पीजी कालेज मैदान तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। इसमें बाहरी जिले से आई पांच पीएसी कंपनी भी मोर्चा संभालेगी। मंगलवार को सेना भर्ती बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के कर्नल विनीत प्रभात ने पीजी कालेज में चल रही तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया।


जिले में तीसरी बार सेना भर्ती का महाकुंभ 13 से 18 फरवरी तक आयोजित किया गया है। इस भर्ती में पूर्वांचल के 12 जिलों के युवक अपनी किस्मत आजमाने यहां आएंगे। पहले दिन 13 फरवरी को जौनपुर के युवकों की भर्ती होगी। भर्ती मेले में शामिल होने वाले युवकों की ओर से किए जाने वाले उपद्रव को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से इस बार सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

सीओ सिटी कमल किशोर के मुताबिक भर्ती मेले की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रात और दिन में मौजूद रहेगी। इसके लिए बाहरी जिलों से पांच पीएसी कंपनी, 12 थानाध्यक्ष, 4 क्षेत्राधिकारी, 70 उप निरीक्षक, 450 सिपाहियों के साथ जिले के पुलिस फोर्स, क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष तैनात किए जाएंगे। अभ्यर्थियों पर निगहबानी के लिए पीजी कालेज ग्राउंड, पीजी कालेज चौराहा, आरटीआई मैदान तथा रेलवे स्टेशन पर जहां स्थायी तौर पर सीसी कैमरे लगाएं जाएंगे।

वहीं चक्रमण करते हुए पुलिस जगह-जगह अभ्यर्थियों के झुंड की वीडियोग्राफी भी करेगी, ताकि कोई भी उपद्रवी युवक पुलिस की नजरों से बच न पाए। उधर सेना के कर्नल मंगलवार की सुबह दल बल के साथ पीजी कालेज के मैदान पर पहुंचे और मैदान का सघन निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उनका कहना था कि मैदान को आरक्षित कर सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूरी की जा रही हैं। बुधवार की शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।


टैटू बनवाने से दूर रहे युवा
सेना भर्र्ती में शामिल होने वाले युवक युवकों की शरीर पर हथेली और निचली बाजू के अलावा कहीं भी टैटू का निशान पाया गया तो संबंधित युवक को बाहर जाना पड़ेगा। इसमें किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। सेना भर्ती के अधिकारियों ने इसके लिए युवकों को पहले से ही सजग रहने को कहा है।


एक ही टोकन मिलेगा
सेना भर्ती के लिए आरटीआई मैदान से भोर में 4 से सुबह नौ बजे तक ही टोकन बांटा जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी को एक ही पद के लिए एक ही टोकन मिलेगा। यानी एक श्रेणी में किस्मत आजमाने वाला युवक दूसरे पद के लिए टोकन नहीं ले सकेगा। यदि वह किसी तरह टोकन लेता भी है तो जांच के दौरान पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed