फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   During the investigation, found the action locks in homes

जांच के दौरान घरों में ताले मिले तो कार्रवाई

Thu, 30 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 30 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
During the investigation, found the action locks in homes
नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह चेकिंग के दौरान विभाग के लोगों को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान दूकानों और मकानों में ताला बंद मिला तो उनका केबिल खंभा से हटवाने के साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


  बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने शहर के बरबहरना और एमएएच इंटर कालेज के आसपास बिजली कनेक्शन की जांच की। इस दौरान चार लाख 36 हजार बकाया होने
विज्ञापन


पर 9 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही बकाए का 3 लाख 13 हजार रुपये वसूल किया गया। इसके अलावा दो लोगों से आठ हजार जुर्माना वसूलने के साथ ही तीन लोगों का तीन किलोवाट लोड बढ़ाया गया। साथ ही
विज्ञापन
विज्ञापन


 25 लोगों का मीटर लगाया गया। चेकिंग के दौरान अधिकांश लोगों ने अपने घरों में ताला बंद कर दिया। जिससे अधिकारियों को जांच में परेशानी उठानी पड़ी।

बिजली विभाग की टीम गुरुवार सुबह पुलिस कर्मियों के संग शहर के बरबहना मुहल्ला में जांच के लिए पहुंची। टीम के पहुंचते ही मुहल्लेवासियों में अफरातफरी मच गई। जांच से बचने करने के लिए दर्जनों लोगों के मकानों के

दरवाजों पर ताला जड़ दिया, जिससे जांच कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। जिन मकानों के ताले खुले थे, वहां पर जांच की गई। प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने बताया कि 61 कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान 4 लाख 36

 हजार बकाया होने पर 9 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। बकाए के 3 लाख 13 हजार रुपये वसूल किए गए। तीन लोगों की तीन किलो वाट लोड बढ़ाने के साथ ही दो लोगों से 8 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।


इस मौके पर नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा, एक्सईएन द्वितीय एसएन मौर्या, एक्सईएन टेस्ट मनोज अग्रवाल, जेई अकबर अली, जेई जितेंद्र , मीटर जेई एसपी चौहान, पावर मीटर रीडर विनय तिवारी, डिसकनेक्शन और बिलिंग टीम के साथ पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed