फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Due to traffic jam, speed of 12 bells stops

जाम के झाम में 12 घंटे तक थमी रही रफ्तार

Thu, 04 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Due to traffic jam, speed of 12 bells stops
सुहवल के मेदिनीपुर तिराहा पर बेतरतीव वाहन खड़ा होने से लगा जाम। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। ताड़ीघाट-बारा हाईवे जमानिया-गाजीपुर-सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर आए दिन जाम लग जा रहा है। बुधवार की रात मेदिनीपुर तिराहा के कालूपुर के पास दो लोडेड ट्रकों के आमने-सामने होने से भीषण जाम लग गया। पूरी रात सैकड़ों वाहनों के पहिए थमे रहे। काफी मशक्कत कर 12 घंटा बाद बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने आवागमन सुचारू कराकर लोगों को राहत पहुंचाया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बुधवार की रात करीब नौ बजे मेदिनीपुर तिराहा के कालूपुर के पास दो लोडेड ट्रक आमने-सामने आ गए। जब तक यह ट्रक आगे-पीछे होते हुए आगे आगे बढ़ते, तब तक एक के बाद एक अन्य ट्रकों के साथ दूसरे वाहनों की रफ्तार भी रुकने लगी। कुछ ही देर में ताड़ीघाट-बारा और जमानिया-गाजीपुर-सैय्यदराजा मार्ग पर कई किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई। हमीद सेतु भी पूरी तरह से वाहनों से भरा रहा। आलम यह हो गया कि मार्ग पर इतनी भी जगह नहीं बची थी कि वाहन आगे-पीछे किया जा सके। चालक ट्रकों से उतरकर जाम का जायजा लेते हुए आड़े-तिरछा खड़े ट्रकों को इधर-उधर कराने लगे, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। बल्कि चालकों में किचकिच के साथ तीखी झपड़ होती रही। पूरी रात वाहनों के पहिए थमे रहे। बृहस्पतिवार की सुबह उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर उतरे। पुलिस ने आड़ा-तिरछा वाहन लगाने वाले चालकों को फटकार लगाकर वाहन को आगे-पीछे कराने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद कर सुबह करीब नौ बजे आवागमन सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed