फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Drug stores, check out a sample of the drug.

दवा दूकानों की जांच, दवा का नमूना लिया

Sat, 30 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drug stores, check out a sample of the drug.
जिला अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोरों की शनिवार को औषधि निरीक्षक रमाशंकर के नेतृत्व में जांच की गई। पहले दिन चार निजी दूकानों में दवाओं के रखरखाव, उनकी स्थिति आदि की पड़ताल की गई। उन्होंने दवाओं के रख-रखाव के
विज्ञापन


साथ क्रय-विक्रय पुस्तिका को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान उन्होंने एक मेडिकल स्टोर की दूकान पर रखी हुई संदिग्ध दवा को सीज कर जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक ने बताया कि रूटीन जांच और शासन की ओर से मिले निर्देश के बाद जिले के निजी मेडिकल स्टोरों की जांच कराई जाएगी। जांच के पहले दिन जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोरों में चार मेडिकल स्टोरों में रखी
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाओं की जांच की गई। इन चारों दूकानों में दवा का रखरखाव, साफ-सफाई, फर्मास्टि, क्रय-विक्रय पुस्तिका दुरुस्त नहीं थी। इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। साथ एक निजी मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की अवधी समाप्त मिले जिसे तुरंत


नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया जगया। वहीं एक मेडिकल स्टोर में रखी दवाओं की जांच के दौरान संदिग्ध दवा को सीज कर उसका सैम्पूल जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार स्टोरों में

दवा नहीं रखने वाले निजी मेडिकल दूकानदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच का अभियान लगातार जिले में चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed