फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM knows how many animals were handed over to the parents

Ghazipur News: डीएम ने जाना पालकों को कितने पशु सौंपे गए

Thu, 22 Dec 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM knows how many animals were handed over to the parents
गाजीपुर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक रायफल क्लब के सभागार में बुधवार की शाम को हुई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उपस्थित पशु चिकित्सकों एवं खंड विकास अधिकारियों से अब तक कितने पशुओं को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किया गया है एवं कितने पशुओं को आश्रय स्थल में रखा गया है इसकी जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना में जरूरतमंद परिवारों में दुधारू पशुओं की सुपुर्दगी की जाए तथा उसका समय से भुगतान भी किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओं का बराबर वेरिफिकेशन किया जाए। अगर किसी पशु की मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय है। उन्होंने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालकों को दिया जाने वाला भुगतान समय से किया जाए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 10 पशुओं से कम संरक्षित कराने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही खंड विकास अधिकारी सैदपुर, सदर, जखनिया एवं कासिमाबाद को निर्देश दिया कि अविलंब कैटल कैचर मशीन क्रय कर उसकी बाडी बनवाई जाए। बैठक में जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि दो मशीन प्राप्त है, शेष दो मशीन दो-तीन दिन के अंदर प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिन खंड विकास अधिकारियों द्वारा संरक्षित पशुओं की संख्या गूगल शीट पर फीड नहीं कराई गई थी उनको कड़ी फटकार लगाते हुए अविलंब गूगल शीट पर फीडिंग कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में चारागाह की भूमि पर बरसीम एवं जई की बुआई कराकर पशुओं को हरा चारा की व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद-पंचायत एवं अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed