फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM in Tehsil diwas

प्रत्येक बुधवार को होगी निस्तारित मामलों की समीक्षा

Tue, 19 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 19 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
DM in Tehsil diwas
घिरोर में आईं 63 शिकायत, छह का निस्तारण - फोटो : अमर उजाला
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। सभी पांचों तहसीलों की सूचना के अनुसार फरियादियों से 668 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 37 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सैैदपुर संवाददाता के अनुसार मुख्य तहसील दिवस सैदपुर में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें 125 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसमें से केवल एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शेष आवेदन पत्रों को जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया। डीएम ने शिकायतों को जनसुनवाई की साइट पर अपलोड भी करने को कहा। ग्राम किशोहरी की रूपा देवी ने स्टे की जमीन पर विपक्षी की तरफ से कब्जा करने, इंद्रदेव राजभर ग्राम तुलसीपुर , थाना खानपुर ने चकरोड एवं नाली पर अवैध कब्जा तथा ग्राम खरौना के मनंजय सिंह ने निकास की सड़क को विपक्षी द्वारा अपनी जमीन में मिलाने से संबंधित प्रार्थना पत्र डीएम को दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जमीन से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं उसमें लेखपाल एवं पुलिस के साथ मौके पर जाकर शिकायतें दूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस के प्रकरण के निस्तारण की अवधि पूछने पर अधिकारियों ने अलग-अलग समय बताया जिस पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी प्रकरणों के निस्तारण का आदेश दिया। बताया कि सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को निस्तारण के प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 183 आवेदन पत्रों  में 23 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में  उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 188 आवेदन पत्रों में 05 का मौके पर निस्तारण  किया गया। जखनिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 49 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर  निस्तारण किया गया। जमानियॉ संवाददाता के अनुसार तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 123  आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed