फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM demanding settlement of issues

डीएम से समस्याओं के निस्तारण की मांग

Thu, 25 Feb 2016 12:11 AM IST
गाजीपुर ब्यूरो
गाजीपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
DM demanding settlement of issues
 भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकत कर
विज्ञापन
प्राकृतिक और दैवी आपदा से त्रस्त लोगों की समस्याओं से अवगत करते हुए निराकरण के लिए पत्रक सौंपा।  समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर एक माह के अंदर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुहम्मदाबाद विधान सभा के लोग तीन से चार वर्षों से प्रकृतिक दैवी आपदा से त्रस्त है। अब तक उनकी समस्याएं नहीं हल हुई हैं, जबकि इसके लिए कई बार प्रदर्शन भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि  मुसरदेवा और जोगामुसाहब में टूटी पुलिया तथा क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की मांग की।


 वर्ष 2014 में दैवीय आपदा से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा किसानों को तत्काल उपलब्ध कराया जाए। वक्ताओं ने मांग किया  कि  विकासखंड भांवरकोल में तैनात सफाई कर्मियों को तत्काल उनके पद पर वापस किया जाए । ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़ी राजकीय नलकूपों को अविलंब संचालित कराया जाए ।


 बिजली आपूर्ति के लिए लगे जर्जर तारों को बदला जाए । चांदपुर में स्थित जर्जर मातृ शिशुकल्याण केंद्र का नवनिर्माण कराया जाए। मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार वितरण सुनिश्चित किया जाए, रेवतीपुर-रामपुर पीपापुल को पक्कापुल बनाया जाए,


 कुंडेसर से शेरपुर कला, सेमरा और मुर्तजीपुर सम्पर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए। कहा कि शेरपुर को सेनानी ग्राम घोषित करने के साथ भविष्य में होने वाले गंगा कटान से भी बचाने और सेमरा कटान से प्रभावित 588 पीड़ितों को लोहिया आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराया जाए।


प्रतिनिधि मंडल में विजय शंकर राय, राजेश राय बागी, विजय कुमार राय, डॉ. रमेश राय, विनोद राय, मिथिलेश राय, संतोष, मारकंडेय राय, शशांक, अंकित राय, शिवम, अभिषेक, ऋषभ, अनुज गुप्ता, मोहित, निशांत, पुनित आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed